Logo
Home/Leadership

Our Leadership

Inspiring learning and shaping futures

Our leadership team is committed to providing quality education, strong guidance and an environment that supports the complete development of every student.

President's Message

अध्यक्ष का संदेश

Babu Lal Juneja

President

Guru Govind Singh Charitable Trust

SKD College for Higher Education में आपका स्वागत है। यह संस्थान केवल शिक्षा प्राप्त करने का केंद्र नहीं, बल्कि विचार, नवाचार और संस्कारों का संगम है। हम शिक्षा को केवल रोजगार का साधन नहीं, बल्कि जीवन को सार्थक और समाजोन्मुख बनाने का माध्यम मानते हैं।

महाकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ ने लिखा है:

“मानव जब जोर लगाता है, पत्थर पानी बन जाता है।”

इन्हीं विचारों से प्रेरित होकर हम अपने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हैं कि वे कठिनाइयों को अवसर में बदलें और अपने ज्ञान से समाज में सकारात्मक बदलाव लाएँ।

हमारा उद्देश्य है कि कॉलेज से निकलने वाला प्रत्येक छात्र न केवल अपने क्षेत्र में दक्ष हो, बल्कि मानवीय मूल्यों से भी परिपूर्ण हो। शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होता है जब वह व्यक्ति और समाज दोनों को उन्नति के पथ पर ले जाए।

जैसा कि हरिवंश राय बच्चन ने कहा है:

“लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की हार नहीं होती।”

ये पंक्तियाँ हमें स्मरण कराती हैं कि सफलता उन्हीं को मिलती है, जो निरंतर प्रयासरत रहते हैं। आइए, हम सब मिलकर एक ऐसे भविष्य का निर्माण करें जो विद्या, संस्कार और विज्ञान के संगम से विश्व में भारतीय शिक्षा की गरिमा को स्थापित करे।

With warm regards,

Babu Lal Juneja

President

Guru Govind Singh Charitable Trust